क्यों होती है आंखों में जलन

आंखें सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं।थोड़ी परेशानी पर हम विचलित हो जाते है। रोज की भागदौड़ और ट्रैफिक में धूल-धूप का कारण से आंखों में खुजली और जलन हो सकती है। ये तकलीफ देने के साथ-साथ आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकती है। अब आप भी आंखों की खुजली से परेशान है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपकों बतायेंगे कैसे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है और आंखों में खुजली या जलन जैसी गंभीर समस्याओं से कैसे बच सकते है। आइये सबसे पहले जानते है इसके कारण-

आंखों में खुजली या जलन के कारण-

आंखों में सूखापन का होना।
रायनाइटिस की परेशानी के चलते।
आंखों में संक्रमण भी इसका कारण है।
कांटेक्ट लेंस का फिट न बैठना भी कारण है।
आंखों में कचरा फंस जाना।
एक्जिमा का होना।

आंखों में खुजली के लक्षण-

सांस लेने में परेशानी।
आंखों में सूजन आना।
आंखों से पानी आना।
आंख का लाल होना।
आंख की पलक सूज जाना।
छींक आना।
धुंधना नजर आना।

उपचार-

आंखों के उपचार को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें। आप चिकित्सक के परामर्श के बाद ही उपचार करें। होम्योपैथिक विधि से आप आंखों में खुजली की समस्या से बच सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिये गये वीडियो को देखकर डॉक्टर की सलाह के बाद उपचार करें।