पेट मे जलन से है परेशान

कभी-कभी पेट में जलन होना एक आम बात है लेकिन आमतौर पर माना जाता है कि गलत खानपान के कारण व्यक्ति को पेट में जलन होती है और इससे आराम पाने के लिए लोग दवाई का सेवन भी कर लेते हैं। पेट में जलन के लिए आपका खानपान और खाने का तरीका काफी हद तक जिम्मेदार होता है। लेकिन सिर्फ इन्हीं कारणों से ही पेट में जलन नहीं होती। बल्कि अन्य भी कई कारण होते हैं जो पेट में जलन पैदा करते हैं। आप होम्योपैथिक विधि से इसका उपचार कर सकते है।

आईये जानते है पेट मे जलन के कारण-

मोटापा के कारण पेट पर अधिक दबाव पड़ना।
गर्भावस्था के समय पेट में जलन
हर्निया की समस्या।
शराब का सेवन करने से।
स्क्लेरोडर्मा (एक तरह का ऑटोइम्यून रोग)
खाना खाने के तीन घंटों में ही लेट जाना।
धूम्रपान करने से।

क्या है पेट मे जलन के लक्षण

पेट, सीने और गले में जलन की शिकायत।
अगर आपका जी मिचल रहा हो या उल्टी होना।
मुंह से दुर्गंध आने पर
गले में खराश होने पर।
खांसी या घबराहट।
हिचकी आने पर
निगलने में कठिनाई होना।

होम्योपैथिक उपाय-
अगर आप पेट की जलन से परेशान है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप होम्योपैथिक विधि से पेट की जलन से छुटकारा पा सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिये गए वीडियो को देखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।