Tag Archive for: सफेद पानी के कारण

सफेद पानी का आना

महिलाओं को अक्सर पीरियड्स से पहले सफेद पानी यानि व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। वैसे तो महिलाओं में सफेद पानी की समस्या होना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन योनि में एक सेल्फ.क्लिन्जिंग मेकॅनिज्म होता है जो किसी भी बाहरी कण को हल्के निर्वहन के माध्यम से समाप्त कर देता है। यह पूरी तरह से सामान्य है और इसके बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। लेकिन अगर आपकी योनी मार्ग से एक चिपचिपा, सफेद, पीले, हरे या भूरे रंग का पानी निकलने लगे और उसमें जलन, गंध और खुजली होने लगे तो यह शायद चिंता की बात है।

योनि से सफेद पानी आने के कारण-

प्राइवेट पार्ट की ठीक तरह से सफाई न रखना।
ज्यादा घबराहट होना।
बीमार पुरुष के साथ संबंध बनाना।
बार-बार अबॉर्शन की स्थिति में
शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना।

सफेद पानी के लक्षण-

अगर चक्कर आ रहे है।
थकावट महसूस होना।
प्राइवेट पार्ट में खुजली होना।
कमजोरी महसूस करना।
प्राइवेट पार्ट से बदबू आना।
कब्ज या सिरदर्द की समस्या।

उपचार-
अक्सर योनी से सफेद निर्वहन उसे साफ रखने का एक उपाय होता है। तरल पदार्थ योनि के अंदर ग्रंथियों द्वारा उत्पादित किया जाता है और इसके बाद गर्भाशय ग्रीवा बैक्टीरिया और मृत कोशिकाओं को ले जाता है। इसके अलावा होम्योपैथिक उपचार सफेद पानी से मुक्ति से बेहतार उपाय है।