Tag Archive for: पेशाब में खून आना

क्या आपके पेशाब में खून आ रहा है़?

पेशाब के रंग से भी कई बीमारियों का पता चलता है। कई बार लोगों को मूत्र के साथ खून भी आता है। मर्दों में ये समस्या बेहद सामान्य है। अक्सर लोग इस पर ध्यान नहीं देते लेकिन ऐसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। मेडिकल साइंस में इस लक्षण और बीमारी को हेमटुरी का नाम दिया गया है। पेशाब में खून आने की वजह मूत्र मार्ग में संक्रमण भी हो सकता है। इसे यूरिनरी ट्रेक इंफेक्शन यानी की यूटीआई कहा जाता है। किडनी में जख्म की वजह से भी पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है। अगर सही समय पर डॉक्टर से संपर्क नहीं किया तो मरीज की किडनी तक फेल हो सकती है और कई बार तो रोगी अंधा और बहरा भी हो सकता है। आज हम आपको बतायेंगे कैसे आप पेशाब में खून आने की समस्या से छुटकारा पा सकते है।

आइये जानते है इसके लक्षण-

मूत्र मार्ग में तेज दर्द
पेशाब और खून आना
सांस लेने में भी दिक्कत
चेहरे पर जकड़न
पीठ में या कमर के एक तरफ दर्द होना।
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना।
अचानक से पेशाब आना।
पेशाब करने में कठिनाई।

होम्योपैथिक उपचार-

क्या आपके पेशाब में खून आता है तो आप डॉक्टर से जानकारी ले सकते है। आप होम्योपैथिक दवाओं का सेवन कर पेशाब में खून आने की समस्या से छुटकारा पा सकते है। अगर आपको होम्योपैथिक उपचार में कोई समस्या आये तो आप साहस होम्योपैथिक क्लीनिक के डॉक्टर एनसी पाण्डेय सेे संपर्क कर पूरी जानकारी ले सकते है।