Tag Archive for: पेचिश के लक्षण

पेचिश से परेशान है तो आजमाये ये उपाय

पेचिश आंतों का संक्रमण है। इसकी वजह से गंभीर दस्‍त और मल में खून आने की समस्‍या हो जाती है। कुछ मामलों में मल में म्‍यूकस भी आ सकता है। आमतौर पर पेचिश तीन से सात दिनों तक रहता है। यदि आप दूषित भोजन करते हैं या भोजन के परजीवी या बैक्‍टीरिया से के संपर्क में हाथों के आने पर उन्‍हीं गंदे हाथों से खाना खाने पर पेचिश हो सकता है। दूषित पानी में स्‍विमिंग करने से भी पेचिश हो सकता है। वही संक्रमित व्‍यक्ति से बाकी लोगों को भी पेचिश हो सकता है। आप होम्योपैथिक विधि द्वारा इसका उपचार कर सकते है।

आइये जानते है इसका कारण-

दूषित पानी का पीना।
दूषित भोजन करना।
संक्रमित मल का आना।
संक्रमित व्यक्ति से संपर्क आना।

पेचिश के लक्षण –

दस्त लगना।
बुखार आना।
पेट में दर्द होना।
मल के साथ रक्त का आना।

उपचार-
अगर का पेचिश की समस्या से परेशान है तो घबराये नहीं। आप डॉक्टर की सलाह पर होम्योपैथिक विधि से इसका उपचार कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये आप ऊपर दिये गये वीडियो को देखकर पेचिश से जुड़ी समस्या का समाधान कर रहे है।