Tag Archive for: दाग के कारण

ऐसे बढ़ाये चेहरे की इम्यूनिटी

चेहरा हमेशा दमकता रहे, इसके लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। सैकड़ों-हजारों रुपए खर्च करने के बावजूद और कई बार तो प्राकृतिक उपायों से भी अपने चेहरे को इन काले-कलूटे से दिखने वाले दाग-धब्बों से बचा पाना मुश्किल होता है। मुहांसों से ज़्यादा परेशान करने वाली कोई दूसरी समस्या नहीं है। किसी भी अच्छे अवसर पर शामिल होने जाना हो तो वे अक्सर चेहरे पर उग ही आते हैं और फिर जाने का नाम ही नहीं लेते, चाहे आप उन्हें हटाने के लिए कितने ही नुस्खे क्यों न आज़मा ले। कई लोगों को लगता है कि मुहांसों की वजह से आए चेहरे के दाग धब्बे अपने आप ही चले जाएंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं है।

आइये जानते है दाग-धब्बों के कारण-

मनुष्य की त्वचा की रंगत शरीर में मौजूद मेलानिन नामक तत्व पर निर्भर करती है। यह एक प्राकृतिक वर्णक होता है। जिनमें मेलानिन की मात्रा ज्यादा होती है उनका रंग गहरा होता है। जबकि कम मेलानिन वाले लोगों का रंग साफ होता है। लोगों में हाइपरपिगमेंटेशन तब होता है जब मेलानिन का उत्पादन अधिक होने लगता है। इसके अलावा अगर मेलानोसाइट नामक कोशिकाओं में कोई गड़बड़ी होती है तो इसके चलते भी काले दाग-धब्बे हो सकते हैं।

होम्योपैथिक उपचार-

अगर आप भी अपने चेहरे पर दाग-धब्बों का समस्या का सामना कर रहे है। आप होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आप अपने नजदीकी होम्योपैथिक डॉक्टर से संपर्क कर दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पा सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिये गये वीडियो को देखकर डॉक्टर की बताये दवाओं का इस्तेमाल कर अपनी समस्या से छ़ुटकारा पा सकते है। किसी तरह की परेशानी होने पर आप साहस होम्योपैथिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय से संपर्क कर सकते है।