Tag Archive for: चेहरे पर झुर्रियों के कारण

चेहरे पर झुर्रियां व दाग-धब्बे

चेहरे पर झुर्रियां आने से आपकी उम्र झलकने लगती है। झुर्रियां आने के कई कारण हो सकते हैं। उम्र बढऩे के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां साफ दिखाई देने लगती हैं। मगर अफसोस यह है कि कम उम्र में भी लड़कियां इस परेशानी से जूझऩे लगती हैं। समय से पहले झुर्रियां होने के कई कारण हो सकते हैं। वैसे तो बाजार में ढेर सारी क्रीम मिलते हैं जो दावा करते हैं कि वो हफ्तेभर में चेहरे की झुर्रियों का सफाया कर देंगे। मगर असल में इनमें कोई दम नहीं होता। आप होम्योपैथिक विधि से झुरियों का बेहतर उपचार कर सकते है। आइये जानते है सबसे पहले इसके लक्षण क्या है।

चेहरे पर झुर्रियों के लक्षण-
त्वचा का अधिक पतला होना भी झुर्रियों को जन्म देता है।
आंखे मुंह और गर्दन के चारों ओर महीन रेखाएं दिखाई देना।
चेहरे और गर्दन पर त्वचा का ढीला होना।

झुर्रियों के कारण –

आनुवंशिक कारण के चलते झुर्रियां होती है।
बढ़ती उम्र के कारण त्वचा में बदलाव आता है।
धूम्रपान करने से भी झुर्रियां होती है।
अधिक समय तक धूप में रहने के कारण

उपचार-
झुर्रियों का मुख्य कारण बिगड़ी दिनचर्या और अनियमित खान-पान के अलावा अनिद्रा, चिंता और तनाव भी माना जाता है। ऐसे में अगर आपको भी असमय इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप डॉक्टर की सलाह पर होम्योपैथिक विधि से झुर्रियों का उपचार कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिया गया वीडियो देख सकते है।