पेशाब में रूकावट की समस्या

अक्सर पेशाब में संक्रमण होना या मूत्र विसर्जन के दौरान दाह होना जैसी समस्याएं सामने आती है। खान-पान में गड़बड़ी और जीवनचर्या में अचानक आए बदलाव की कारण ऐसी समस्याएं आती है। हालांकि 50 वर्ष की उम्र पार करते ही महिलाओं व पुरुषों में बार-बार लघुशंका की शिकायतें शुरू हो जाती है, इसके अलावा पेशाब में संक्रमण की समस्याएं भी देखने आती हैं। समय पर सटीक इलाज और सावधानी के अभाव में यह बीमारी लगातार बढ़ती जाती है। इसका कारण पेशाब में इंफेक्शन होना ही होता है। आइये जानते है पेशाब के रूकने का कारण-

पेशाब के रूकने का कारण-

यूरिन इंफेक्शन।
ब्लैडर में इंफेक्शन।
ब्लैडर या गुर्दे में पथरी।
गुर्दे में खराबी।
लंबे समय से नशा करने में।

उपचार-

पेशाब अटकने का इलाज करने के लिए पहले अवरोध के कारण का पता लगाना ज़रूरी होता है। आमतौर पर नली लगाना मुश्किल नहीं होता है लेकिन पूरस्थ ग्रंथी की सूजन हो तब नली डालना मुश्किल होता है। आप होम्योपैथिक विधि से पेशाब रूकने की समस्या से निजात पा सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप ऊपर दिये गये वीडियो को देखकर डॉक्टर की सलाह के बाद उपचार करें।