क्या आपको भूलने की समस्या है

लोग डिमेंशिया को सिर्फ ए क भूलने की बीमारी के नाम से जानते हैं। सोचते हैं कि याददाश्त की समस्या ही डिमेंशिया का एकमात्र या प्रमुख लक्षण है। पर याददाश्त की समस्या तो डिमेंशिया के लक्षणों में से सिर्फ एक है। साहस होम्योपैथिक क्लीनिक के विशेषज्ञ डॉ. एनसी पाण्डेय होम्योपैथिक दवाओं से बीमारी दूर करने के उपाय अपने यू-ट्यूब चैनल पर देते है। आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग कई चीजें भूल जाते है। उन्हें याद ही नहीं रहता है। ऐसे में वह भूलने की बीमारी से घिर जाते है। विशेषज्ञ डॉ. एनसी पाण्डेय ने इस समस्या से परेशान लोगों को किस तरह अपना उपचार करना है। यह जानकारी वीडियो में दी है।

आइये जानते है इसके लक्षण-

डिमेंशिया के लक्षणों का मूल कारण है मस्तिष्क में हुई हानि, जिसके कारण व्यक्ति के सोचने-समझने और काम करने में समस्याएं होने लगती हैं। मोटे तौर पर सब लक्षण संज्ञान से संबंधित हैं, पर फिर भी, किसी विशिष्ट व्यक्ति में कौन से लक्षण पेश होंगे, वे कितने गंभीर होंगे और समय के साथ कैसे बढ़ेंगे, यह फर्क रहता है।

होम्योपैथिक उपचार-

हम अक्सर कभी किसी का नाम, चेहरा या फिर किताब में क्या लिखा है ऐसी चीजें भूल जाते है। आजकल कम उम्र के बच्चों को भी ये समस्या हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि लोग पहले छोटी-छोटी चीजें भूलने लगते हैं लेकिन इसपर ध्यान नहीं देते और बाद में ये बढ़ कर अल्जाइमर या डिमेंशिया बीमारी का रूप ले लेती है। अगर आप भी ऐसी बीमारी से परेशान है तो ऊपर दिये गये वीडियो को देखकर डॉ एनसी पाण्डेय द्वारा बताई गई होम्योपैथिक दवाओं को सेवन का अपना उपचार कर सकते है।