Bloating

पेट फूलना

पेट फूलना आज के युग में एक सामान्य बीमारी है, खान पान के कारण आज देखा जा रहा है की हर दूसरे व्यक्ति में पेट फूलने की समस्या देखी जा रही हैं, अक्सर लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते है, पेट फूलने की समस्या के साथ ही गैस की समस्या हो जाये तो आपको कई बार टॉयलेट जाना पड़ता हैं जो आपके लिए बेहद परेशानी भरा हो सकता हैं
पेट में सूजन के कारण कई अन्य रोग आपको पकड़ते है।
ऑतों में गैंस भर जाने के कारण ये समस्या उत्पन्न होती है। पेट के फूलने का मुख्य कारण गैस जैसी असामान्यताएं हैं जो छोटे से छोटे पेट को फुला सकती हैं। इसे हम पेट की सूजन के नांम से भी जानते है। गलत जीवनशैली और गलत चीजों के खाने के कारण ये समस्या आज बहुत आम हो गयी है।

पेट फूलने के कारण

पेट फुलने के कई कारण हैं, जिसमे कुछ सामान्य कारण निम्न हैं :

सही समय पर भोजन न करना
चबा चबा के भोजन न करना
आंतों की परेशानी के कारण
हार्मोन्स में बदलाव के कारण
फ़ास्ट फ़ूड या जंक फ़ूड के कारण
एलर्जी
पेप्टिक अलसर
मानसिक व शारीरिक थकान
थायराइड डिसफंक्शन
खाने के साथ या खाने के बाद तुरंत पानी पीने के कारण
खाते समय बात करना
अपच और गैस के कारण पेट का फूलना , ये थे कुछ सामान्य कारण जिससे पेट फूलने की समस्या उत्पन्न होती हैं.

पेट फूलने के लक्षण

पेट फूलने पर आपको कुछ निम्न लक्षण रोगी व्यक्ति में दिखाई पड़ते है. जिसमे पेट में सूजन एक मुख्य लक्षण हैं, इसके साथ ही सामान्य लक्षण है:
उल्टी व मतली
पेट में गैस , कब्ज, अपच, और बुखार
बवासीर की समस्या
बुखार
थकान, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
बार बार बाथरूम जाना, आदि लक्षण पेट फूलने में देखे गए हैं यही आपको इनमे से कोई भी लक्षण नजर आये तो एक बार किसी होम्योपैथिक चिकित्सक को जरूर दिखाए।

पेट फूलने के लिए होम्योपैथिक उपचार
सबसे पहले Nux vomica 30 की २ बुँदे दिन में ३ बार लें (२ बुँदे सवेरे, २ बुँदे दिन में, २ बुँदे शाम को )
साथ में Natrum Phos 6x की ४ गोली दिन में ३ बार लें ( ४ गोली सवेरे, ४ गोली दिन में, ४ गोली शाम को )
Carbo Vegetabilis Pentarkan 22 की १५ बुँदे खाना खाने से पहले लें।

पेट फूलने पर आप कुछ होम्योपैथिक दवाओं का सेवन कर पेट फूलने की समस्या से निजात पा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आपको ये दवाएं बताई गयी मात्रा में और बताये गए समय पर ही लेनी हैं :

ध्यान दे – दवाओं का सेवन बताई गयी विधि और मात्रा में ही करें, आप किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त हैं तो दवाओं का उपयोग करने से पूर्व अपने निकटतम विश्वसनीय होमोपथिक विशेषज्ञ से जरुर परामर्श कर लें।