कील-मुंहासों की समस्या से कैसे पाये निजात

युवाओं में कील-मुंहासों की समस्या से देखने को मिलती है जिससे वह अक्सर परेशान रहते हैं। इनसे निजात पाने के लिए वो हर संभव नुस्खा और इलाज अपनाते हैं। कई लोग इन कील-मुंहासों को दबाते भी है जिससे उनसे सफेद रंग का कुछ पदार्थ निकलता है। इन्हें दबाना ठीक नहीं होता क्योंकि इसके बाद चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे बन जाते हैं जिनसे छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है। वैसे कील-मुंहासे यानि पिंपल्स होने की सबसे बड़ी वजह है जंक फूड और तला-भुना खाना। हालांकि मुहांसे उग आने की वजह हमारे गड़बड़ाए हुए हॉर्मोन्स नहीं होते हैं। बल्कि हमारे पेट में जमा कब्ज, हमारे दिमाग पर चढ़ा तनाव और हमारे शरीर में मौजूद अन्य बीमारियां भी होती हैं। कई बार शरीर की अंदरूनी नहीं बल्कि स्किन प्रॉब्लम के कारण भी हमें मुहांसे होते हैं। यूं तो कील- मुंहासों की समस्या त्वचा और सौन्दर्य से संबधित है। मुंहासे हमारे शरीर और चेहरे पर लाल रंग के फोड़े- फुंसी और दाना के रूप में होते है, चेहरे के अलावा कील मुँहासे कभी कभार छाती, पीठ और कंधे के आस-पास वाली जगहों पर भी निकल आते हैं।

मुंहासे होने के कारण –
आम तौर पर मुंहासे होने के कई सारे कारण है लेकिन उनमें से आहार और जीवनशैली प्रमुख है जिनके कारण मुंहासा होता है। आहार योजना या डायट/ ज्यादा तैलीय ,आनुवांशिक ,संक्रमण , मानसिक तनाव, त्वग्वसीय ग्रन्थि अवरोध , पित्त व कफ दोष की प्रधानता, गर्भनिरोधक दवायें मुंहासे के कारण है।होम्योपैथी हमेशा ही कील-मुंहासे जैसी समस्याओं से लडऩे के लिए सर्वश्रेष्ठ दवाएं प्रदान की है। तो आइये जानते है कैसे आप मुंहासों से राहत पा सकते है। पूरी जानकारी के लिए आप नीचे दिये गये वीडियो को देखें।

ऐसे करें बचाव-
इनसे बचने के लिए हमें अपनी जीवनशैली बदलाव में बदलाव की जरूरत है। आप रोज सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीये। रात में हल्का भोजन जैसे- दलिया, खिचड़ी, मूँग की दाल, ओट्स आदि खाना चाहिए। इसके बाद कुछ देर टहलना चाहिए ताकि खाना अच्छे से पच सकें। समय से सोये। साथ ही 10-12 गिलास पानी रोज पीये। बाहर की चीजों पिज्जा, बर्गर, आइक्रीम, चॉकलेट और समोसे आदि नहीं खाने से बचना चाहिए।