बहरा न बना दें कान का दर्द, पढिय़े होम्योपैथिक उपाय

अक्सर कान का दर्द (Ear Pain) सभी लोगों को कभीन कभी परेशान करता ही है। कई लोग इसे आम समस्या समझते हैं और इसी कारण वे इसका समाधान सामान्य घरेलू नुस्खों के द्वारा ही करना चाहते हैं। उनका ये रवैया नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है और इससे लगभग 10 प्रतिशत लोग प्रभावित हैं। अधिकतर लोग इसका इलाज सही समय पर नहीं कराते हैं, इसी कारण वे बेहरेपन का शिकार भी हो जाते हैं। इसका सबसे अच्छा इलाज होम्योपैथी विधि से किया जा सकता है।

आईये जानते है क्या है कान दर्द के कारण-

कभी कभी यदि सर्दी या फिर ठण्डी हवा में कान में दर्द होता है।
दांतों में दर्द या फोड़े आदि होना।
बच्चों के दांत आना।
कान में वैक्स बनना।
कान में कुछ फंसना।
कान के परदे में छेद होना।
निगलने के दौरान दर्द, गले में दर्द या टॉन्सिलाइटिस।
बुखार, कान में संक्रमण या जुकाम।
कान के चारों ओर सूजन आना।
कान से द्रव पदार्थ का निकलना।
कान में कुछ फंस जाना।
सुनने में कमी या बदलाव
अन्य लक्षण होना।
चक्कर आना, सिर में दर्द या कान के चारों ओर सूजन आना।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको किस प्रकार की कान की समस्या है। आप होम्योपैथिक विधि से इसका बड़ी कुशलता से उपचार कर सकते हैं। वयस्कों और बच्चों द्वारा कान की परेशानी का अनुभव किया जा सकता है। और होम्योपैथिक उपचार उन सभी के इलाज के लिए जाने जाते हैं। अगर आपको होम्योपैथिक उपचार को लेकर कोई शंका या फिर प्रश्न है तो आप साहस होम्योपैथिक के विशेषज्ञ डॉ एन सी पांडेय जी से राय लेकर उपचार कर सकते है।

Hello